नीतीश को मिला आलीशान बंगला
सेंट्रल डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में बंगला नंबर 9 आवंटित किया गया है। राज्यसभा सांसद के रूप में नीतीश कुमार एक साधारण घर में नहीं, बल्कि दिल्ली के टाइप 8 श्रेणी के एक भव्य बंगले में निवास करेंगे।
इस बंगले में विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नीतीश कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस या स्थानीय प्रशासन के बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पास होगी। नीतीश कुमार राज्यसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। उनके दिल्ली पहुंचने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, कमांडो घेरा और भव्य बंगला उनके राजनीतिक प्रभाव की कहानी बयां करने के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि, राजनीति के जानकार इसमें भी गहरा अर्थ तलाश रहे हैं।

