बिहार में प्रथम चरण की जनगणना 2 मई से डिजिटल होगी
राजकुमार यादव की रिपोर्ट
पटना / भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना का कार्य बिहार में 02 मई से 31 मई 2016 तक होने जा रहा हैं।इस बार प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जायेगी। जिसमें नागरिकों के लिए स्व गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। ये बाते गणना कार्य सह नागरिक निबंधन के निर्देशक रंजीता, उप निदेशक संजीव कुमार एवं पी आई बी के उप निदेशक लौकिक पारख ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में स्व गणना की अवधि 17 अप्रैल2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में राज्य के नागरिक ऑन लाइन पोटल जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं ।इस प्रक्रिया में परिवार के मुखिया का नाम हम किसी भी एक सदस्य के मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सकेंगे। स्व गणना करने के पश्चात एक आईडी प्राप्त होगी । जिसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराना होगा। स्वगणना की सुविधा सुरक्षित सरल एवं समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है। इससे नागरिकों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने का सुविधा मिलेगी तथा जनगणना कार्य की समयबद्ध हम सुगम तरीके से संपन्न करने में सहायता मिलेगी।
इस दौरान आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की पूरी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं। जनगणना से जन-कल्याण” के इस अभियान को सफल बनाएं।
खुद भी स्व-गणना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

