पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव के बड़े भैया योगेंद्र यादव (लगभग 60 वर्ष)की सड़क दुर्घटना में मौत
न्यूज डेस्क
मधुबनी / लदनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीनिया पंचायत के भगवतीपुर गांव के पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव के बड़े भैया योगेंद्र यादव (लगभग 60 वर्ष)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गए।
बतादे की वे लगभग 1:00 बजे गैस लाने के लिए लदनिया एजेंसी पर गए हुए थे। उसके बाद गैस लेकर लौटने के दौरान लदनिया बाजार के नेता जी चौक के पास बाइक सवार अचानक आए और साइकिल में सीधे ठोकर मारा वे गैस और साइकिल सहित रोड पर गिरे जिससे सर पर काफी चोट लगी और बेहोश हो गया।
उसके बाद लोगों द्वारा परिजनो को सूचना दी गई और लदनिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया उसके बाद डॉक्टरों द्वारा रेफर मधुबनी सदर हॉस्पिटल किया गया और डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। जिससे लोगों में मायूसी छाया हुआ है उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री को छोड़कर चले गए ।
लोगों द्वारा बताया गया की बाइक सवार बाबूबरही थाना क्षेत्र के भटग़मा गांव के रहने वाले थे वे अपने रिश्तेदार के झलौन गांव आए हुए थे।

