केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्यों के कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक
सेंट्रल डेस्क
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्यों के कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भाग लिया और किसानों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया।
उन्होंने मसूर की MSP पर खरीद के लिए आभार जताया और चना, सरसों सहित अन्य फसलों की MSP पर खरीद शुरू करने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही बिहार के किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग भी की गई।

