देश - विदेशक्राइमबिहार

SSB ने 13 लाख से अधिक नेपाली करेंसी के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /जयनगर के भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत सी समवाय, जानकीनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29.03.2026 को लगभग 14:10 बजे, बिहार पुलिस थाना बासोपट्टी के साथ संयुक्त गश्ती के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 277/01 के निकट, नो-मैन्स-लैंड से लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र (ग्राम जानकीनगर) में दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से नेपाल से भारत की ओर आते हुए दिखाई दिए।
???? गश्ती दल द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से—
???? बरामद सामग्री:
???? नेपाली करेंसी – ₹13,04,000/- (तेरह लाख चार हजार)
????️ एक मोटरसाइकिल
इस कार्रवाई में दो भारतीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनका संक्षिप्त पता – थाना हरलाखी, जिला मधुबनी (बिहार) है।
प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त राशि नेपाल से लाकर भारत के उमगांव क्षेत्र में एक व्यापारी को देने हेतु लाई जा रही थी, परंतु संबंधित व्यक्तियों द्वारा इस राशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
आगे की कार्रवाई
बरामद नेपाली करेंसी एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु स्थल सीमा शुल्क कार्यालय, जयनगर को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।
कमांडेंट का वक्तव्य
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने इस सफलता पर जवानों की सराहना करते हुए कहा—
“सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों एवं तस्करी पर रोक लगाने हेतु सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जवानों की मुस्तैदी एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय के कारण इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को समय रहते रोकना संभव हो रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।