बड़ी खबरेदेश - विदेश

ईरान अब आर-पार के मोड में

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज एजेंसी 

इजरायल और अमेरिका ने भले ही उसकी टॉप लीडरशिप को खत्म कर दिया हो।लेकिन इसके बावजूद उसके तेवर में कोई कमी नहीं आई है।जंग के 31वें दिन ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने  खाड़ी देशों को चेतावनी दी कि वे तेहरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने में अमेरिका और इजरायल का साथ न दें।अगर हमारे ठिकानों को निशाना बनाया तो पेजेशकियान ने इन देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अपनी सलामती चाहते हैं तो ईरान पर हमले के लिए यूएस-इजरायल को अपनी जमीन का इस्तेमाल ना करने दें। उन्होंने दोहराया कि अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक सेंटर्स को निशाना बनाया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा हमने कई बार कहा है कि ईरान पहले से किसी पर हमला नहीं करता।लेकिन अगर हमारे इकोनॉमिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया गया तो जमकर पलटवार किया जाएगा।

खाड़ी मुल्कों को ईरान ने दे दी चेतावनी

उन्होंने आगे कहा क्षेत्र के अन्य मुल्कों के लिए अगर आप डेवलपमेंट और सिक्योरिटी चाहते हैं तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन जंग के लिए इस्तेमाल करने ना दें।