बड़ी खबरेबिहार

शिक्षा का अधिकार: मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नामांकन की तिथि बढ़ी ।। 2. राजगीर, वाल्मीकि, ककोलत, कांवर झील जैसे स्थल बन रहे आकर्षण का केंद्र।। 3 . यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता।। 4 . यूनिसेक्स युवाओं एवं युवतियों में आकर्षण एवं सुन्दर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

पटना/शिक्षा का अधिकार कानून के तहत राज्य के निजी विद्यालयों में नामांकन दाखिल कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) के पास पत्र भेजकर चयनित बच्चों का 10 अप्रैल तक नामांकन कराने का आदेश दिया है। नामांकन में उदासीनता बरतने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 फीसदी अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के ऑनलाइन नामांकन हेतु 23 फरवरी को सभी जिलों में प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन किया गया था। उसमें चयनित बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए 20 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई थी।
ऑनलाइन नामांकन हेतु चयनित 70155 छात्रों में से मात्र 53479 छात्रों का नामांकन हो सका है। इसको देखते हुए 10 अप्रैल तक नामांकन की तिथि विस्तारित की गई है। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों के पास पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि ऑनलाइन चयनित सभी छात्रों का विस्तारित तिथि तक संबंधित विद्यालयों में नामांकन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन विद्यालयों द्वारा नामांकन करने में शिथिलता बरती जा रही है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।
विदित हो कि शिक्षा विभाग ने आरटीई कानून के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 फीसदी अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों नामांकन करने के लिए 20 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया था। इसके बावजूद सभी चयनित बच्चों का नामांकन नहीं हो पाया था। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बार फिर 10 अप्रैल तक नामांकन करने की तिथि बढ़ा दी है।

 

2. राजगीर, वाल्मीकि, ककोलत, कांवर झील जैसे स्थल बन रहे आकर्षण का केंद्र

पटना /बिहार अब इको टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर ये स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और आने वाले समय में बिहार देश के प्रमुख इको टूरिज्म गंतव्यों में शामिल हो सकता है। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य, झील, जलप्रपात, पहाड़ और बांध अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं।
राज्य सरकार की ओर से इन इको टूरिज्म स्थलों पर आधारभूत संरचना, सड़क, आवास और अन्य सुविधाओं का लगातार विकास किया जा रहा है।
पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व राज्य का प्रमुख इको टूरिज्म स्थल है। लगभग 901 वर्ग किलोमीटर में फैले इस वन क्षेत्र में बंगाल टाइगर, तेंदुआ, भालू, हिरण, नीलगाय सहित 250 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा अमवा मन झील और उदयपुर वन्यजीव अभ्यारण्य भी प्राकृतिक सुंदरता और पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
भागलपुर का विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभ्यारण्य गंगा डॉल्फिन संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है, जहां पर्यटक डॉल्फिन को प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं। वहीं मुंगेर का भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण्य अपने घने जंगल, पहाड़ियों और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।
नालंदा जिले का राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी तथा घोड़ा कटोरा झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। राजगीर में देश का पहला ग्लास स्काई वॉक भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। नवादा का ककोलत जलप्रपात, रोहतास के तुतला भवानी जलप्रपात, मांझर कुंड, धुआं कुंड और इंद्रपुरी बैराज भी प्राकृतिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल हैं।
जमुई जिले के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य, गढ़ी बांध, बांका का ओढ़नी बांध, कैमूर का कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य, तेलहर कुंड और करकटगढ़ जलप्रपात इको टूरिज्म के रूप में तेजी से विकसित हो रहे हैं। बेगूसराय की कांवर झील और दरभंगा का कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां सर्दियों में बड़ी संख्या में दूर देशों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर प्रवासी पक्षी आते हैं।
इसके अलावा गया का गौतम बुद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य और पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान भी इको टूरिज्म के महत्वपूर्ण केंद्र हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

 

3. यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता

पटना /राज्य में बढ़ती भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आने वाले दिनों में विभाग यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लू के दौरान सार्वजनिक परिचालन को सुदृढ़ करेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को कम किया जाएगा। इसका उदेश्य यात्रियों और चालकों को तेज धूप और गर्मी से बचाना है। इस दौरान केवल आवश्यक स्तिथि में सीमित वाहन ही चलाने का आदेश दिया जाएगा।
विभाग सभी बसों में पेयजल, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार किट की अनिवार्यता सुनिश्चित करेगा।
इसके अलावा विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों और चालकों को गर्मी से राहत मिल सके।

 

4. यूनिसेक्स युवाओं एवं युवतियों में आकर्षण एवं सुन्दर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा

बिहटा / सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक युग में ब्यूटी पार्लर का महत्व बहुत बढ़ गया है। ब्यूटी पार्लर न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी एक महत्वपूर्ण वरदान साबित हो रहा है । जिससे आज युवाओं एवं युवतियों में अपने आप को सुंदर और आकर्षक दिखने का क्रेज बढ़ जाने से ब्यूटी पार्लर का भविष्य उज्जवल है । ये बाते समाजसेवी प्रो हृदयानंद सिंह ने एनआई टी बिहटा मुख्य गेटके सामने सूर्य नाथ मार्केट में बी हेयर स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बी हेयर स्टूडियो यूनिसेक्स एक लोकप्रिय सैलून हैं जो विभिन्न शहरों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करती हैं। यह सैलून एक समावेशी वातावरण प्रदान करती हैं जो ग्राहक सहज व स्वास्थ्य महसूस करते है। संचालक मंटू कुमार ने कहा कि आज लोगों की सुंदरता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। नई तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। ब्यूटीपार्लर का विस्तार केवल शहरों में नहीं गांव में भी उपलब्ध हैं। यह सैलून हेयर रंग सेवाएं की प्रदान करता है जिसमें अपने आप में बालों का रंग बदल कर स्वस्थ ,चमकदार एवं खूबसूरत बनाती है। अनुभवी एवं कुशल स्टाइलिस्ट द्वारा आपकी आवश्यकता को पूर्ण करती है ।एक आधुनिक एवं समावेशी सैलून है जो पुरुषों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की सौंदर्य और ग्गृहण सेवाएं प्रदान करती है ।इन सेवाओं में हेयरकट, स्टाइलिश, स्किन केयर ,मेकअप और बहुत कुछ शामिल है सूर्यनाथ मार्केट के संचालक सूर्यनाथ सिंह ने कहा कि बी हेयर स्टूडियो यूनिसेक्स से एक लोकप्रिय सैलून हैं ग्रामीण क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगा। उपस्थित लोगो में कमलेश कुमार, लालदेव राय, डॉ धनेश्वर चौधरी, पंक्षीलाल सहित भारी संख्या में एन आई टी के छात्र छात्राओं शामिल थे।