लदनियां थाना क्षेत्रों में अपराधी का तांडव पूर्व मुखिया व जदयू सांसद प्रतिनिधि हरि नारायण सहनी के घर पर हमला घायल
राजकुमार यादव
मधुबनी / लदनिया थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिनदहाड़े जदयू सांसद प्रतिनिधि हरि नारायण सहनी के घर पर हमला बोल दिया और जमकर मार पीट किया।
बताया जा रहा है कि सभी हमलावर हथियार और लाठी-डंडे से लैस थे। अचानक हुए इस हिंसक हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि के पुत्र रमेश कुमार सहनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है।
घटना के पीछे पूर्व चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। घायल नेता हरि नारायण सहनी ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और सभी आरोपी डलोखर गांव के ही रहने वाले हैं।
इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया जा रहा है।

