एक सीधा लेकिन गहरा सवाल उठाया क्या राजनीति सेवा है या नौकरी उनके इस सवाल ने खासकर युवाओं के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी
कृष्णा कुमार की रिपोर्ट
दिल्ली/ Raghav Chadha के हालिया बयान ने राजनीति और सरकारी सिस्टम को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक सीधा लेकिन गहरा सवाल उठाया क्या राजनीति सेवा है या नौकरी उनके इस सवाल ने खासकर युवाओं के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है, क्योंकि यह मुद्दा उनके अनुभवों से जुड़ा हुआ है।
चड्ढा ने कहा कि अगर राजनीति को सेवा माना जाता है, तो फिर नेताओं को सैलरी और पेंशन क्यों दी जाती है। वहीं अगर इसे नौकरी माना जाए, तो इसमें आने के लिए कोई तय योग्यता, परीक्षा या चयन प्रक्रिया क्यों नहीं होती। उनका इशारा इस ओर था कि देश में लाखों युवा सरकारी नौकरियों के लिए कठिन परीक्षाओं से गुजरते हैं, बार-बार फीस भरते हैं, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलती।
जरिए सिस्टम की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। आज के समय में कई युवा एग्जाम फीस, पेपर लीक, देरी और कैंसिलेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ता है। ऐसे में राजनीति में बिना किसी औपचारिक परीक्षा के एंट्री होना कई लोगों को असमानता जैसा लगता है।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग इसे सही मानते हैं और कहते हैं कि राजनीति में भी पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़नी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी “परीक्षा” होती है, क्योंकि नेता जनता के वोट से चुने जाते हैं।
कुल मिलाकर, यह मुद्दा अब सिर्फ एक बयान नहीं रह गया है, बल्कि यह युवाओं की उम्मीदों, सिस्टम की पारदर्शिता और लोकतंत्र की कार्यप्रणाली पर एक बड़ी चर्चा का रूप ले चुका है।

