बिहार

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जयनगर के तत्वावधान में अनुमंडल एडभोकेट एसोसिएशन जयनगर में शहीदे ए आजम भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/जयनगर अनुमंडल के जयनगर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जयनगर के तत्वावधान में अनुमंडल एडभोकेट एसोसिएशन जयनगर में शहीदे ए आजम भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया ।

वक्ताओं ने कहा भगतसिंह का जो सपना का भारत था वो आज भी अधूरा है।आज के दिन हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि उनके सपनों के भारत को बनाने में अपना-अपना योगदान दे।
23 मार्च को देश भर में शहीद दिवस (बलिदान दिवस) के रूप में अमर क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी जाती है। 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में ब्रिटिश हुकूमत ने इन वीर सपूतों को फांसी दी थी। उनका साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी भारत की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता चन्देश्वर प्रसाद ने की।
कार्यक्रम को अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह, अधिवक्ता इन्द्र कुमार सिंह,अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह, अधिवक्ता मिथिलेश कुमार, प्रीतलाल पासवान, अधिवक्ता सूर्यनारायण पूर्वे,अधिवक्ता दिनेश कुमार पूर्वे,ए आई एल यू के राज्य कमिटी सदस्य अधिवक्ता कुमार राणा प्रताप सिंह, अधिवक्ता राम शरण साहू,अधिवक्ता संतोष कुमार मंडल,ए आई एल यू जयनगर के संयोजक अधिवक्ता मुकेश कुमार, अधिवक्ता संतोष कुमार चौधरी,बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामजी बाबू, खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव शशिभूषण प्रसाद,DYF के सुनील कुमार सिंह, श्याम कुमार यादव,सुरेश कुमार गुप्ता, कन्हैया चौधरी के अलावे अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया और उनके विचारों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।