बिहार

लंबे अवधि से अनुपस्थित तीन पंचायत कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा के द्वारा आरटीपीएस के संचालन में लापरवाही बरतने एवं लंबे अवधि से अनुपस्थित रहने तथा विभाग द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने के बाद भी कोई जवाब नही देने के पश्चात तीन कार्यपालक सहायकों की संविदा रद्द कर दी गयी है।
विदित हो कि रवि कुमार, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत महपतिया, प्रखंड मधेपुर एवं  संतोष कुमार यादव, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-भखराईन, प्रखण्ड-मधेपुर तथा श्रीमती खुशबू कुमारी, पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत-शाहपुर, प्रखण्ड-बेनीपट्टी से RTPS के संचालन में लापरवाही बरतने के विरूद्ध उक्त पंचायत कार्यपालक सहायकों से कारण पृच्छा की गई थी।

तीनों पंचायत कार्यपालक सहायकों से स्पष्टीकरण का जबाब अप्राप्त रहने की स्थिति में पुनः कारण पृच्छा समर्पित करने का निदेश दिया गया, परन्तु इनके द्वारा कारण पृच्छा समर्पित नहीं किया गया ।