राज्यसभा पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव पांच सीटों पर छह उम्मीदवार
कृष्णा कुमार
पटना/बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। चूंकि पांच सीटों पर छह उम्मीदवार हैं इसलिए मतदान होगा। मतदान होगा तो एनडीए के पांचवे उम्मीदवार के लिए 3 वोट कम पड़ जाएंगे। एनडीए का यह पांचवां उम्मीदवार तभी जीतेगा जब 3 विधायक क्रॉस वोटिंग करें या फिर पांच या इससे अधिक विधायक मतदान में गैरहाजिर हो जाएं। छठे उम्मीदवार राजद के अमरेन्द्रधारी सिंह तभी जीत सकते हैं जब एआईएमआईएम (AIMIM) के पांच और बसपा का एक विधायक उन्हें वोट दे।
इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। इसलिए मतदान के दिन इधर से उधर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्रॉस वोटिंग के लिए किसी दल के विधायक टूट सकते हैं।

