बिहार के आर्थिक विकास की रफ्तार की गति देने में विभाग कृत संकल्पित :डॉo दिलीप जायसवाल
पटना / बिहार विधान परिषद में पथ निर्माण विभाग के आय व्यय विवरणी 2026- 27 के बजट पर पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने सरकार की से उत्तर देते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार के तीव्र आर्थिक विकास की रफ्तार को गति प्रदान करने के लिए पथ निर्माण विभाग दृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने के लिए पथ निर्माण विभाग राज्य में आधारभूत संरचना का विकास लगातार कर रही है।
पथ निर्माण विभाग अब राज्य में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के साथ ही राज्य के आम जनता के जीवन को आसान बनाने हेतु राज्य अन्तर्गत आवागमन को सुगम बना रही है। इस हेतु पथ निर्माण विभाग एक साथ कई प्रकार के योजनाओं यथा सड़कों के चौड़ीकरण, नदियों पर पुलों का निर्माण, फ्लाईओवर का निर्माण, रेलवे उपरी पुल एवं रेलवे अन्डर ब्रिज का निर्माण इत्यादि का क्रियान्वयन एक साथ कर रही है।
नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प के अनुरूप सड़क आधारभूत संरचना का विकास राज्य के अन्दर सुनिश्चित किया जा रहा है। गत वर्ष सदन को अवगत कराया गया था कि विगत बीस वर्षों से पथ निर्माण विभाग द्वारा राज्य में अनवरत सडकों एवं पुल-पुलियों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ ही इनके उत्कृष्ट संधारण से राज्य के आम जनता को लगातार लाभ प्राप्त हो रहे हैं। अब इसे और सुगम बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निश्चय किया गया है और इसके क्रियान्वयन हेतु पथ निर्माण विभाग द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है ताकि राज्य की जनता को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन में न्यूनतम समय लगे तथा वस्तुओं एवं सेवाओं का सुगम उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री द्वारा विगत वर्ष की गई प्रगति यात्रा के क्रम में कुल ₹23974. 97 करोड़ (तेईस हजार नौ सौ चौहत्तर करोड़ सनतानवे लाख) की लागत पर 137 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन स्वीकृत योजनाओं में से 111 योजनाओं का कार्य संवेदक को आवंटित किया जा चुका है एवं आवंटित सभी योजनाओं का कार्य प्रगति में है।

