बड़ी खबरेबिहार

मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ।। 2.मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

पटना/मंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में जदयू विधायक श्री चेतन आनंद के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्रीमती लवली आनंद, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री रत्नेश सादा, पूर्व सांसद श्री आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

2.मकर संक्रांति के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना/मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, सांसद श्री अरूण भारती, विधायक श्री मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।