मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास समाप्त के बाद 16 वीं बार राज्य के विभिन्न जिलों की यात्रा पर निकलेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खरमास समाप्त होने के बाद एक बार फिर राज्य के विभिन्न जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। यह उनकी 16वीं यात्रा होगी, जो हालिया प्रगति यात्रा के बाद आयोजित की जा रही है। यात्रा की शुरुआत संभावित रूप से पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर क्षेत्र से होने की चर्चा है।
हालांकि सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है।यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिलों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करना, आमजन से सीधा संवाद कर फीडबैक लेना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखना है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। यात्रा दो-तीन चरणों में पूरी की जा सकती है और बजट सत्र के कारण इसमें कुछ दिनों का विराम भी संभव है।

