पटना/ सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में 40वीं वाहिनी परिसर, पटना में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य परेड समारोह में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि सरोज कुमार ठाकुर, उप महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। उन्होंने महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल का बल के नाम संदेश पढ़कर सुनाया तथा सीमांत पटना के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।
IMG 20251220 WA0007 सशस्त्र सीमा बल (SSB) का 62वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनायाउप महानिरीक्षक  ने सशस्त्र सीमा बल के गौरवशाली इतिहास, कठोर अनुशासन और सीमाई क्षेत्रों में राष्ट्र की सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में बल की अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्वास और सहयोग का वातावरण बनाए रखना एसएसबी की पहचान है। उन्होंने सभी कार्मिकों से भविष्य में भी उसी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
अनुशासित परेड और जोश से भरा वातावरण परेड समारोह के दौरान जवानों की अनुशासित टुकड़ियों, सटीक कदमताल और समन्वय ने उपस्थित जनसमूह को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के नारों और प्रेरक वातावरण ने कार्मिकों व उनके परिजनों में गर्व और आत्मविश्वास का संचार किया।
इस अवसर पर के. रंजीत, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना तथा एच. जितेन सिंह, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, जवान और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बल के स्थापना दिवस को एकजुटता और गर्व के साथ मनाया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। स्थापना दिवस समारोह ने सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प  और मजबूत किया।