देश - विदेशबिहारमनोरंजनसंस्कृति

महान सांस्कृतिक मर्मज्ञ पद्मश्री पंडित हरी उप्पल नृत्य महोत्सव-2025 का शुभारंभ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना /कला संस्कृति तथा युवा विभाग एवं भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “महान सांस्कृतिक मर्मज्ञ पद्मश्री पंडित हरी उप्पल नृत्य महोत्सव-2015” का आज भारतीय नृत्य कला मंदिर के हरी उप्पल प्रेक्षागृह में शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, निदेशिका श्रीमती रूबी कुमारी, एवं श्रीमती कहकशां द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय नृत्य कला मंदिर के समस्त विभागों के शिक्षकों ने संगीत वंदना के माध्यम से समारोह की मंगल शुरुआत की, जिसने संगीतमय वातावरण की सृष्टि की।

IMG 20250922 WA0014 महान सांस्कृतिक मर्मज्ञ पद्मश्री पंडित हरी उप्पल नृत्य महोत्सव-2025 का शुभारंभबांसुरी, तबला, ढोलक एवं भरवावी गायन की संगति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। इसके पश्चात कलाकारों ने सुर, लय और ताल के अनूठे समन्वय के साथ नृत्य एवं संगीत की अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।

यह महोत्सव पद्मश्री पंडित हरी उप्पल के अप्रतिम योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है, जिनका जीवन भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित रहा है।

कार्यक्रम का दूसरा दिन भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित रहेगा, जिसमें देशभर से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।