देश - विदेशबिहार

मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/ मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, नवीन पुलिस केन्द्र स्थित राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, पटना हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा तथा विशेष सुरक्षा बल के कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

IMG 20250917 WA0044 2 मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कीइसके पूर्व पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, प्रमण्डलीय आयुक्त श्री चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव श्री नीलेश देवड़े, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष सुरक्षा बल श्री अमृत राज, पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल श्री दीपक वर्णवाल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।