48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक किया
मधुबनी /48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के मंदिर में आज विधिवत रूप से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस पवित्र अनुष्ठान में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूजा-अर्चना के दौरान वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य न केवल वाहिनी के सभी सदस्यों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करना था, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं शांति हेतु प्रार्थना करना भी रहा।
इस अवसर पर वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री विवेक ओझा सहित श्री संतोष कुमार निमोरिया, उप कमांडेंट व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन मनोबल को सशक्त करने के साथ-साथ मानसिक शांति और संगठन में एकता का भाव भी उत्पन्न करते हैं।
रुद्राभिषेक के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थितजनों ने भक्तिपूर्ण वातावरण का आनंद लिया। यह आयोजन वाहिनी के जवानों के भीतर नई ऊर्जा का संचार करने में सफल रहा।