बिहारक्राइमबड़ी खबरे

देसी कट्टा के साथ दो किशोर गिरफ्तार, खुटौना में बढ़ रही है असुरक्षा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट गोपाल कुमार नेगी

मधुबनी/खुटौना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर शाम बलुआहा टोला के पूरब स्थित भागवत मंडल बगीचा के पास से दो किशोरों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए किशोरों में बलुआहा टोला निवासी बिनोद मंडल का 16 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार मंडल और ललमनिया थाना क्षेत्र के घोड़रमोहना निवासी रामबालक महतो का 16 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों किशोर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस मामले में खुटौना के एक अन्य किशोर का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

दो दिन पहले हुई गोलीबारी ने बढ़ाई दहशत

थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक नाबालिग लड़के को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को हिला दिया था। हालांकि, पुलिस ने उस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन बढ़ते अपराधों से लोग चिंतित हैं।स्था

स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की

खुटौना बाजार के लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही अपराधियों की सक्रियता ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।