Uncategorized

बिहार में भूमि सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों को नीतीश सरकार ने दीपावली से पहले मानदेय बढ़ाकर बड़ा तोहफा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार में भूमि सर्वेक्षण में लगे कर्मचारियों को नीतीश सरकार ने दीपावली से पहले मानदेय बढ़ाकर बड़ा तोहफा दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह फैसला 6 अगस्त को हुई त्रिस्तरीय समिति की बैठक के बाद लिया है। इससे 13 हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा।

बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2024 से लागू होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी संविदा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ोत्तरी 4 हजार से 10 हजार रुपये तक की गई है। यह बढ़ोत्तरी नए और पुराने सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। Also Read – बिहार सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, जूनियर इंजीनियरों के मानदेय में 24000 की बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी अब किसको कितनी सैलरी विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का मानदेय 55000 से बढ़ाकर 65000 रुपये कर दिया गया है। विशेष सर्वे कानूनगो को अब ₹32000 की जगह ₹40000 मानदेय मिलेगा। सर्वेक्षण अमीन का मानदेय 27000 से बढ़ाकर 35000 रुपये किया गया है। सर्वे लिपिक को अब 25000 की जगह 30000 रुपये मिलेंगे। अमीन अमानत का मानदेय 18000 रुपये से बढ़ाकर ₹25000 किया गया है। संविदा मोहर्रिर को अब ₹21000 की जगह ₹25000 मानदेय मिलेगा।