देश - विदेशदिल्लीबड़ी खबरेबिहार

राजद सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर कमरतोड़ महंगाई और किसानों के मुद्दों को लेकर भारी विरोध-प्रदर्शन किया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

दिल्ली/राजद सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर कमरतोड़ महंगाई और किसानों के मुद्दों को लेकर भारी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद प्‍याज और आलू की माला पहने हुए थे। सांसदों ने “किसान को फसल पर एमएसपी दो’, ‘किसान पर अन्‍याय बंद करो’ के नारे लगाए। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में INDIA गठबंधन के कई दलों के सांसद मौजूद रहे।

राजद सांसदों में लोकसभा में संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा, राज्यसभा में चीफ व्हिप जनाब फ़ैयाज़ अहमद साहब, राज्यसभा में संसदीय दल नेता श्री प्रेमचंद गुप्ता, डॉक्टर मीसा भारती, प्रो. मनोज झा, श्री AD सिंह, सुधाकर सिंह और संजय यादव उपस्थित रहे।