बिहारसंस्कृति

विधायक मीणा कामत ने मकरसंक्रांति पर भोज खिला कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ मकरसंक्रांति की शुभकामना के साथ बाबूवरही विधानसभा की विधायक मीणा कामत ने शनिवार को अपने मोतनाजे स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को मिथिला की परम्परानुसार चिउड़ा-दही का भोज दिया। विधायक ने आमंत्रितों को अपने हाथों खाना परोसा। सबों को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं के प्रति शुभकामना प्रकट करते हुए विधायक ने कहा कि उत्तरायण का सूर्य सबके स्वप्नों को नयी ऊष्मा प्रदान करे, यश व कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो, परिजनों के साथ आरोग्य सुख को प्राप्त हों, दीर्घायु हों। यह उनकी हृदयजनित मंगलकामना है।

भोज में कार्यकर्ताओं की खासी संख्या देखी गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक के व्यवहार की बड़ाई की। कहा कि विधायक की कार्यशैली अन्य से कुछ हटकर बोलती है, जो आम लोगों के हित में है।