क्राइमबिहार

महज बीस मिनट में दो घटना को अंजाम दे पुलिस को दी चुनौती

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

खगड़िया/ पर्व-त्योहारों के मौसम में जिले में कोढ़ा गैंग की सक्रियता काफी बढ़ गई है।  मामला यह है की खगड़िया पुलिस चौकस रहने का दावा करता रह गया और शातिर अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र में महज बीस मिनट में दो-दो लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम दे दिया।

नगर थाना अंतर्गत राजस्थान होटल के पास डेढ़ लाख रुपये छिनतई मामले की तफ्तीश पुलिस शुरु करती  इसके पहले दूसरी घटना को अंजाम देते हुए अपराधियों ने जेएनकेटी स्कूल के समीप एक व्यक्ति से नब्बे हजार रुपए लूट लिए।

दो घटनाएं घटित होते ही सनसनी मच गई और पुलिस की विभिन्न चौक चौराहे पर तैनाती दिखने लगी है। दिन के उजाले में महज बीस मिनट के अंदर अपराधियों ने दो-दो छिनतई की बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि, अगल कोढ़ा गैंग की सक्रियता बढ़ी है, तो पुलिस इनसे निपटती कैसे है।