बिहार

104 वर्षीया गंगा देवी के निधन पर शोक संवेदना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी/बिहार लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रदेव झा उर्फ फूदन झा की 104 वर्षीया माता गंगा देवी निधन को हो गया। श्री झा के अतिरिक्त सूर्यदेव झा, फूलदेव झा व नित्यदेव झा उनके पुत्र हैं। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र फूदन झा ने दी।उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।


संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, रामचन्द्र यादव, रामदेव यादव, मुखिया अजय साह, रामसागर साह, प्रमोद यादव, रामचन्द्र ठाकुर, वीरेन्द्र झा, पप्पू यादव, रामावतार यादव ध्यानी यादव, विजय यादव, श्यामसुंदर झा समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।


लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।