बिहार

प्रखंड जदयू की बैठक में बूथ कमेटी को मजबूती प्रदान करने का निर्णय

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में जदयू कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिला जदयू उपाध्याय सह प्रखंड प्रभारी वशिष्ठ मंडल की देखरेख में हुई। अध्यक्षता कारी ठाकुर ने की। वक्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने पर गहन विमर्श किया। कहा कि संगठन में सभी जाति, धर्म व समुदाय के सम्बद्ध नौजवानों को शामिल करने की जरूरत है, जो आज के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में समीचीन जान पड़ती है। ऐसी सोच के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को काम करना होगा।

कहा कि प्रत्येक बूथ कमेटी में कम -से- कम दस युवाओं को शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जाकर आम लोगों से बात करनी चाहिए तथा बिहार सरकार के कार्यों को गिनाना चाहिए। बैठक को संबोधित करने वालों में सत्यनारायण साफी, हरिनारायण सहनी, अशोक कुमार कामत, नरेश शर्मा, कृष्णदेव सिंह, दीपनारायण साह, तहसीन अहमद, अनिल साह, मनोज ठाकुर, सुनील कुमार मंडल, जयप्रकाश सिंह, नरेन्द्र कुमार झा पिंटू, रवीन्द्र कामत आदि थे।