बड़ी खबरेबिहारराजनीतिक

बिहार पंचायत चुनाव 1 साल टले अब चुनाव 2027 में नया परिसीमन 2011 की जनसंख्या पर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव 

पटना/बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले पंचायत चुनाव अब नहीं होंगे। सरकार ने चुनाव को 1 साल के लिए टाल दिया है।पंचायत चुनाव अब जुलाई-अगस्त 2027 में होने की संभावना है। मतलब 9-10 महीने की देरी।पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद का नए सिरे से परिसीमन होगा।पिछली बार परिसीमन 36 साल पहले हुआ था।परिसीमन 2011 की जनसंख्या के आधार पर होगा।
इससे पंचायतों और वार्डों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अगस्त 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू अप्रैल 2027 तक चलेगी ।इसके लिए डेडिकेटेड कमीशन बनेगा जो 2-3 महीने में रिपोर्ट देगा।चुनाव टलने से वर्तमान मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य* ही अगले 9-10 महीने तक पद पर बने रहेंगे।