देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन की मौत दो घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी /लदनियां थाना क्षेत्र के पद्मा गांव के गणेश चौक के पास एनएच 227 पर  दो बाइक के आमने – सामने टक्कर में पति – पत्नी समेत तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल के कुछ दूरी पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे चौकिदार और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।

इधर लदनियां थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि तीनों मृतक के परिजनों ने शव को पोस्ट मार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतकों के परिजनों के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देने पर शव को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के कुमरखत निवासी रमेश कामत का लगभग 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार कामत एवं बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कदुवाही गांव निवासी दुखी नदाफ का लगभग 35 वर्षीय पुत्र राजन नदाफ एवं उसकी पत्नी लगभग 25 वर्षीय रकसो खातुन बताया जाता है।

जबकि घायल में खुटौना थाना क्षेत्र के नवटोली गांव निवासी श्रीदेवी कामत का लगभग 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार एवं रामखत कामत का लगभग न 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार बताया जाता है। पुलिस मामले की जांच व आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में गम का माहौल है।