पिछले दो दशकों से सत्ता का केंद्र रहा मुख्यमंत्री आवास अब खाली हो रहा है
कृष्णा कुमार
पटना/बिहार की सियासत में तो पिछले कुछ दिनों से हलचल है ही वहीं मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर भी हलचल बढ़ गई है। पिछले दो दशकों से सत्ता का केंद्र रहा मुख्यमंत्री आवास अब खाली हो रहा है। नीतीश कुमार ने अब 7 सर्कुलर रोड के बंगले में सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देने के बाद जिस 7, सर्कुलर रोड के सरकारी बंगले में रहना है वहां Renovation का काम चल रहा है। इसी सिलसिले में आज एक ट्रैक्टर से नया फर्नीचर और कुछ अन्य सामान बंगले के अंदर ले जाया गया।

