नेपाल में 275 सीटों के लिए मतदान,पोलिंग बूथों पर सुबह से लंबी कतारें,मतदान शांति पूर्ण जारी
सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट
नेपाल/पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को 275 सीटों के लिए आम चुनाव के तहत मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान शुरू होते ही देशभर के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और लोगों में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।इस चुनाव के नतीजे आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नेपाल में अगली सरकार किसकी बनेगी।
खास बात यह है कि साल 2025 में जेनजी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं।अब तक मिली जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और किसी भी तरह के टकराव या हिंसा की खबर सामने नहीं आई है। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

