बिहार

लदनियां में पंचायत समिति की बैठक साथ ही होली मिलन समारोह आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

मधुबनी/लदनियां प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार सह कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी (पं. स.) सह बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने किया।

बैठक में ग्रामीण आवास, मनरेगा, शिक्षा, स्वच्छता, बाल विकास एवं विद्युत सहित अन्य विषयों पर जमकर बहस हुई। उसके बाद  पदाधिकारी और प्रतिनिधि जमकर होली मिलन किया।