एमएसएमई एक्सपो का उद्योग मंत्री करेंगे शुभारंभ उद्यमियों को यहां अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मिलेगा मौका और व्यापार के साथ विचारों का भी होगा आदान प्रदान: कल्पना
न्यूज डेस्क
पटना /पटना के पाटलिपुत्र मैदान में एमएसएमई एक्सपो का भव्य आयोजन बुधवार से किया जा रहा है, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक प्रमुख एक्सपो सिद्ध होगा। यह एक्सपो बिहार के उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं छोटे व्यवसायों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में डेढ़ सौ से ऊपर स्टाल्स लगाई गई है जो बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कलाओं और उत्पादों को प्रदर्शित करेगी । इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में बैठकें, स्टार्टअप निवेशक एवं विशेषज्ञ सत्र शामिल हैं। इन बैठकों के माध्यम से नए उद्यमियों की तलाश होगी ।
एक्सपो का उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री द्वारा किया जाएगा। एक्सपो 25 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगी जो सुबह 10 बजे से संध्या 7 बजे तक संचालित होगी ।
आयोजक Wecs की अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि इस एक्सपो में व्यापार ही नहीं विचारों का भी आदान प्रदान होगा । यह एक्सपो बिहार के आर्थिक विकास को ही गति नहीं देगी ,यह महिला उद्यमियों को एक मंच भी प्रदान करेगी ।

