बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आईपीएस अमिताभ दास के बीच दाशकों से छत्तीस का आंकड़ा रहा
शंकर सिंह की रिपोर्ट
पटना/ जब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे तब दास रैक एसपी थे। तब से इनके बीच व्यक्तिगत टकराव रहा। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद हालात और बिगड़े।
2006 में एक महिला ने पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। उस समय वह बीएमपी-11 के कमांडेंट थे।
बाद में वे लंबे समय तक निलंबित रहे। प्राधिकरण में उनके निलंबन और प्रमोशन से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अमिताभ्भक हक में फैसला दिया। लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र से सहमति लेकर अगस्त 2018 में उन्हें जबरन रिटायर कर दिया।
इस जबरिया रिटायरमेंट के बाद से दास लगातार नीतीश के खिलाफ बोलते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सह सहायक नागरिक सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात थे।
अमिताभ दास अपने विवादित बयानों के कारण भी लगातार सुर्खियों में रहे हैं।

