नेपाल के रास्ते विदेश भागने की कोशिश कर रहे दो ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों को बीते 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
सेंट्रल डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्रालय से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। रक्सौल बॉर्डर पर नेपाल के रास्ते विदेश भागने की कोशिश कर रहे दो ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों को बीते 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।
इमिग्रेशन विभाग की कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि दोनों आरोपी नक्सल स्थित इमिग्रेशन कार्यालय में विदेश जाने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने पहुंचे थे। संदेह होने पर उनकी गहन जांच कराई गई, जिसके बाद दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
बताया गया है कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनकी संबंधित राज्य पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

