राष्ट्रीय गणित दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चे हुए सम्मानित
राजकुमार यादव की रिपोर्ट
बिहटा /श्री निवास रामानुजन के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस सह विज्ञान प्रदर्शनी बिहटा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गयी। जिसमें सैकड़ों छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जीजे कॉलेज बिहटा के प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ अरविन्द कुमार ने कहा कि आधुनिक दौर में किसी भी देश की तरक्की विज्ञान और तकनीक विकास के बगैर संभव नहीं है। आने वाले समय में आधुनिक तकनीकी से लैस ही दुनिया पर राज करेगा । आज बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर आगे बढ़ रहा हैं। विज्ञान के इस दौर में गणित का क्या महत्त्व है ये सभी जानते है। इसलिए हमें अपने बच्चों को उससे जोड़ना होगा। इस मौके पर बिहटा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ उदय कुमार सिंह ने गणित विषय पर बच्चों के जिज्ञासा बढ़ाने के लिए विद्यालय की ओर से बढ़ावा दिया जाता हैं। ताकि बच्चों की अभिरूचि इसमें बढे।
इसका एक मात्र आशय यही है की जो भी बच्चे गणित से जुड़ेंगे भविष्य में कामयाबी उनके लिए बहुत ही सरल हो जायेगा।विज्ञान के इस दौर में हम अपने बच्चों के जीवन में रंग भरने के लिए काम करते रहेंगे। मौके पर विद्यालय की निदेशक डॉ सोनी सिंह ने छात्रों को गणित विषय में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गणित प्रदर्शनी में प्रथम शिखा कुमारी कक्षा 10, ,द्वितीय गुनगुन कुमारी कक्षा 9, तृतीय जानवी कुमारी कक्षा 6, छात्रों में प्रथम सागर कुमार कक्षा 10, द्वितीय सुमित कुमार कक्षा 7,तृतीय आदर्श कुमार कक्षा 6 तथा खेल पुरस्कार में सृष्टि कुमारी, अन्नू कुमारी, रजनी कुमारी, रिया कुमारी, पूजा कुमारी, आनंदी कुमारी, मिताली राज, गौतम, प्रियांशु, नितिन, नितेश, ऋतिक कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।

