कृषि समन्वयक अनंत कुमार मिश्रा का असामयिक निधन,कृषि विभाग में शोक की लहर
मधुबनी /जयनगर प्रखण्ड कृषि कार्यालय में पदस्थापित कृषि समन्वयक अनंत कुमार मिश्रा के असामयिक निधन से पूरे कृषि विभाग में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से विभागीय कर्मियों सहित क्षेत्र के किसानगण भी स्तब्ध हैं।प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र पूर्वे ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अनंत मिश्रा प्रखंड कृषि विभाग के एक मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से विभाग ने एक कर्मठ और अनुभवी कर्मी को खो दिया है। हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।शोक व्यक्त करने वालों में किसान सलाहकार संतोष कुमार, ललित झा, उत्तिम लाल उदय, कृष्ण वीर घोष, कृषि समन्वयक शिव कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार यादव, मो. अजहरुद्दीन समेत कई अन्य विभागीय कर्मी एवं स्थानीय किसान शामिल रहे।
ज्ञात हो कि अनंत कुमार मिश्रा जयनगर प्रखंड में कृषि समन्वयक के पद पर कार्यरत थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन को कृषि विभाग ने एक “अपूरणीय क्षति” बताया है।