बिहारसंस्कृति

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना के परिसर में राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 2.0 का शुभारंभ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /राज्य के 38 जिलों से कुल 315 प्रतिभागी शिक्षक (125 पुरुष शिक्षक एवं 190 महिला शिक्षक) अपने स्वनिर्मित TLM को लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना पहुँचे हैं, जिसमें हिन्दी के 62, अंग्रेजी के 61, उर्दू के 38, पर्यावरण अध्ययन के 74 और गणित के 80 प्रतिभागी शिक्षक सम्मिलित हुए। सभी प्रदर्शों का आकलन निर्णायक दल के कुल 33 विषय विशेषज्ञ सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

समारोह का उद्घाटन निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, श्रीमती साहिला (भा०प्र०से०) के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि TLM बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा साथ ही बच्चों में विषयवस्तु के प्रति अवधारणात्मक समझ विकसित होगी। वे जिलों से आए प्रतिभागी शिक्षकों के स्टॉल पर जाकर उनके प्रदर्शों को ध्यान से देखा एवं सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन श्री सज्जन आर. (भा०प्र०से०), निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना के मार्गदर्शन में कराया गया। उन्होंने भी शिक्षकों के द्वारा लाए गए TLM प्रदर्शों की सराहना की एवं उनके परिश्रम से अभिभूत हुए साथ ही TLM की उपयोगिता एवं उससे बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास के बारे में भी बताया।

IMG 20250408 WA0017 राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना के परिसर में राज्य स्तरीय निपुण TLM मेला 2.0 का शुभारंभकार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विभा रानी, विभाग प्रभारी, शिक्षा मनोविज्ञान विभाग, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, बिहार, पटना के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुषमा कुमारी, संयुक्त निदेशक (प्रशासन), डॉ० रश्मि प्रभा, संयुक्त निदेशक (डायट), डॉ० सुनीता सिंह, कार्यक्रम समन्वयक और सभी विभागाध्यक्ष एवं सभी व्याख्यातागण आदि मौजूद रहे।