बिस्फी विधानसभा स्तरीय राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत
मधुबनी/रहिका प्रखंड के रहिका पंचायत अंतर्गत बरहा टोल में बिस्फी विधानसभा स्तरीय राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत युवा नेता आरिफ जिलानी अम्बर, विधानसभा प्रभारी गंगा प्रसाद यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव, महिला जिला अध्यक्ष रेणु यादव, राजद के वरिष्ठ नेता मनोज यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव ,पूर्व प्रमुख बिस्फी चांद उस्मानी, पूर्व उप प्रमुख मोहिउद्दीन, बेचन यादव, अतिपिछड़ा प्रदेश सचिव झड़ी साहनी जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय के उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद जिला महासचिव मो. रहीम तथा संचालन युवा राजद जिला सचिव मो.मुजाहिद इस्लाम ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता आरिफ जिलानी अम्बर ने कहा कि राजद हमेशा से शोषित, दलित के उत्थान के लिए कार्यरत रहा है। राजद ही एक ऐसी पार्टी और लालू प्रसाद यादव ही एक ऐसे नेता हैं, जो दलितों के घर पर जाकर उनके बाल बच्चों को अपने हाथ से नहलाते हैं। राजद का मूल मंत्र है सामाजिक न्याय। माई-बहन योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपया प्रतिमाह, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, के तहत मासिक राशि 400 से बढ़ाकर 1500 करना, गैस सिलेंडर के दाम में कमी करना, सरकारी नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में किया जा रहे वादे के बारे में विस्तार से बताया। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।
कार्यकर्ताओं को ईमानदारी पूर्वक संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। सदस्यता अभियान में आम नौजवान, किसानों, महिलाओ को सदस्यता अभियान से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंभु प्रसाद यादव ने कहा कि आरिफ जिलानी अम्बर के नेतृत्व में अनवरत आम जनता को पार्टी से जोड़ने कार्य किया जा रहा है।
मौके पर लड्डू ठाकुर ,पंकज यादव, अजीत कुमार मंडल, मो. मुस्ताक धमाका, मो. नदीम उर्फ गुड्डू, मिश्री लाल यादव, मोती यादव, सुरेश यादव, जयकांत यादव , सीताराम सदाय, नौशाद भाई, मुन्नी देवी,पार्वती देवी, मो.सदन, मो.मुन्ना, शंभु यादव, सुरेन्द्र यादव, सुरेश यादव, जयकांत यादव,सहित नथुनी पासवान,सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

