भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने शत्-शत् नमन किया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।। 2.भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना/ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री श्री मंगल पाण्डे, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक श्री अनिल कुमार, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।
इसके पश्चात् देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव, उर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम, विधायक श्री अनिल कुमार, पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिजन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जदयू पार्टी कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
2.भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए और वहां जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री महेश्वर हजारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।