48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ किया रैलीयौं का आयोजन ।। 2. .आयुर्वेद दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम
मधुबनी /48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट श्री हरेंद्र सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में वाहिनी एवं वाहिनी के कार्यक्षेत्र की सीमांत चौकियो में “भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम पर जागरूकता रैलीयों” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना था। रैली का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर किया गया:
1. वाहिनी मुख्यालय, जयनगर
2. सीमा चौकी बिहारी
3. सीमा चौकी हरिने
4. सीमा चौकी कमला
5. सीमा चौकी जानकी नगर
इन रैलियों में सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए और इसके कारण समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और आम जनमानस को इसके उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।
आप आपरैली के दौरान नागरिकों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और एक स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन और सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
2.आयुर्वेद दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जयनगर के मुख्यालय एवं सीमा चौकी कमला के कार्यक्षेत्र में आने वाले अकोन्हा गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयुर्वेद दिवस 2024 के उपलक्ष्य में एक विशेष आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामवासियों और वाहिनी के कर्मचारियों को आयुर्वेद के महत्व, उसके उपयोग, और आयुर्वेदिक औषधियों के लाभों के बारे में जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयनगर के डॉक्टर जय सुधन झा ने भाग लिया और उन्होंने आयुर्वेद के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों को आयुर्वेदिक दवाओं के लाभ, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की भूमिका, और आम स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में जानकारी दी।
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट श्री हरेंद्र सिंह ने बताया कि कैसे आयुर्वेदिक उपचार, जीवनशैली में सुधार, और पौष्टिक आहार के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और एसएसबी के कर्मचारियों ने आयुर्वेद के इस ज्ञान का लाभ उठाया और अपने स्वास्थ्य को सुधारने के प्रति जागरूकता प्रदर्शित की।