बड़ी खबरे

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सैफई में समाजवादी नेता मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

यूपी /लाखों शोक संतप्त चाहनेवालों के बीच महान समाजवादी पुरोधा श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के पार्थिव शरीर को अश्रुपूरित अंतिम प्रणाम किया और समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से #नेताजी की अंतिम यात्रा का हिस्सा बना। नेताजी की अतुलनीय विरासत हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

IMG 20221011 WA0077 उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सैफई में समाजवादी नेता मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुएजमीन से जुड़े जननेता की पूँजी क्या होती है यह आज नेताजी की अंतिम यात्रा में देखा। पूजनीय मुलायम सिंह यादव जी अपनी राजनीतिक यात्रा में जैसे जैसे आगे बढ़ रहे थे, वैसे वैसे वंचित समाज उनसे हिम्मत एवं प्रेरणा पाकर अपने अधिकारों के लिए मुखर और उत्थान के प्रति जागरूक हो रहा था।

IMG 20221011 WA0085 उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सैफई में समाजवादी नेता मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए   समाजवादी राजनीति की वर्तमान पौध पर अब यह दायित्व है कि आदरणीय मुलायम सिंह यादव के जीवन-संदेश को आत्मसात करते हुए अपने समस्त जीवन को किसानों, गरीबों व कमज़ोर वर्गों के हितों की निरन्तर रक्षा और उत्थान के लिए समर्पित करे।