बिहार

सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू:सफाई नहीं होने से दुर्गा पूजा में शहर की हालत हुई नारकीय

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट

सुपौल/बिहार निर्मली नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल शनिवार से शुरू हुई। जिस कारण  नगर पंचायत शहर की सफाई नहीं हुई। निर्मली पंचायत पंचायत के प्रत्येक जगह चौक चौराहों पर कचरा का अंबार रहने के कारण उन से दुर्गंध आने लगी थी।दुर्गा पूजा शहर में साफ सफाई जरूरी है। सफाई नहीं होने के कारण शहर की नारकीय स्थिति हो गई थी। जगह- जगह कूड़े कचरे का अंबार लग गया है।सड़कों पर चलना बेहाल हो चुका था। लोग नाक बंद करके गुजरते थे।
हड़ताल में करीब 65 कर्मी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन लोगों के द्वारा दशहरा पूजा के वेतन भुगतान के लिए लेकिन कहा जा रहा था ।लेकिन वे लोग वेतन भुगतान नहीं किए और उन लोगों के अन्य मांग को भी ठुकरा दिया गया। जिसके कारण सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

banner 5 सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू:सफाई नहीं होने से दुर्गा पूजा में शहर की हालत हुई नारकीय
कार्यपालक पदाधिकारी लगातार सफाई कर्मचारी के बीच हड़ताल के बाद बातचीत पर लगे हुए थे। उन लोगों की सभी मांगों को सुलझाने का आश्वासन भी दिया और उन सभी को कहा कि आप काम पर लौट आए। सभी समस्या का समाधान मैं अपने स्तर से करूंगा। जिसके बाद सफाई कर्मचारी लगभग 4:00 बजे के बाद आपस में बातचीत कर हड़ताल तोड़ कर वापस काम पर लौटे।लगभग 2 दिनों से निर्मली नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण निर्मली में जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिल रहा था।

Advertisment 1 सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू:सफाई नहीं होने से दुर्गा पूजा में शहर की हालत हुई नारकीय

कार्यपालक शशिकांत  ने बताया दशहरा पूजा के लेकर भुगतान को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जिसे देखते हुए मैं सफाई कर्मचारी के के यहां कंजर टोला जाकर मैं उन सभी को आश्वासन दिया कि इस महीना का 15 दिन का भुगतान कर कर देंगे महीना खत्म होने के बाद बाकी पैसा भुगतान किया जाएगा।आपकी अन्य समस्या को भी समस्या को भी हम बैठकर सुलझा आएंगे। उनके बाद वे लोग काम पर लौटे।