देश - विदेशबिहार

कार्यकारी सभापति महोदय ने 207वें सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /207वें सत्र से पूर्व बिहार विधान परिषद् के  कार्यकारी सभापति  अवधेश नारायण सिंह द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में 207वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई।

कार्यकारी सभापति महोदय ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की बात कही। साथ हीं उन्होंने कहा की उच्च सदन की अपनी एक गरिमा होती है, जिसका सम्मान सभी माननीय सदस्यों को करनी चाहिए। आसन का हमेशा यह प्रयास होता है कि सदन निष्पक्ष रूप से नियम एवं संसदीय प्रक्रियाओं से संचालित हो।

उक्‍त बैठक में  मंत्री, संसदीय कार्य विभाग  विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल  संजय कुमार सिंह, मुख्‍य सचेतक विरोधी दल डा. सुनिल कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद् के मा. सदस्‍य प्रो. (डा.) राम वचन राय,  श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,  नवल किशोर यादव, डा. मदन मोहन झा, डा. अजय कुमार सिंह, श्रीमती शशि यादव एवं बिहार विधान परिषद् के सचिव  अखिलेश कुमार झा उपस्थित थे।