दिल्लीदेश - विदेशबिहार

दिल्ली में प्रचार के लिए आप कार्यकर्ता रवाना

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /आम आदमी पार्टी बिहार के सदस्यों का एक मंडल दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को रवाना हुई । आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता रवाना हो रहे है। इसमें कार्यकर्ता कड़ी लगन मेहनत के साथ दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगे।

आप प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब तक जो भी कार्य किए है उससे हर वर्ग के अंदर खुशी की लहर है।
जिससे दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि वह बिहार टीम के साथ दिल्ली में प्रचार प्रसार के लिए जा रहे हैं दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए दिन रात एक करेंगे पार्टी को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएंगे।