दिल्लीदेश - विदेशबिहार

आतिशी मार्लेना को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना )आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा एवं प्रदेश प्रवक्ता बबलू ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए आतिशी मार्लेना ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अब, उनके मुख्यमंत्री बनने की घोषणा एक ऐतिहासिक क्षण है जो दिल्ली की प्रगति और विकास के प्रति आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

IMG 20240917 WA0012 आतिशी मार्लेना को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाईहम आतिशी जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके नेतृत्व में दिल्ली और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी। शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में उनके दूरदर्शी विचारों और सशक्त नेतृत्व से दिल्ली की जनता को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।