देश - विदेशसंस्कृति

इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कलाई पर महिला विकास मंच के सदस्यों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/ भाई-बहन के बीच का पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंडो-नेपाल सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन के जवान पुलिस पदाधिकारियों को महिला विकास मंच, मधुबनी की अध्यक्षा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में संस्था की सदस्यों के द्वारा जयनगर बॉर्डर पर जा कर जवानों एवं अधिकारियों के कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों, जवानों के द्वारा महिला विकास मंच की सदस्यों और संस्था की बहनों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया अधिकारियों ने महिला विकास मंच मधुबनी कार्य का भी प्रशंसा किया। सभी सदस्यों के द्वारा एस एस बी के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

IMG 20240819 WA0004 इंडो- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कलाई पर महिला विकास मंच के सदस्यों ने राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहारबहनों ने अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी वृक्ष भी प्रदान किए। इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात जवान और अधिकारी जो अपने घर को छोड़कर अपने कर्तव्य का पालन कर रक्षक की भांति खड़े रहते हैं। वो हम सभी की रक्षा करते आ रहे हैं। पर्व त्योहार में भी घर नहीं जाते इसी समाज और देश को। अपना घर मानते हैं। इसी क्रम में भाई बहन का पवित्र रक्षा पर्व रक्षा बंधन में बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बाँध रक्षा का वचन लेती है। इंडो नेपाल सीमा पर महिला विकास मंच की सदस्यों ने सीमा पर तैनात जवानों को राखी बांधकर एक बहन का कर्तव्य पूरा किया और सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया।वहां उपस्थित हमारे देश के सशस्त्र सीमा बल के जवानों अधिकारियों को राखी बांध रक्षा बंधन का पर्व मनाया।

देश के जवानों और डिप्टी में तैनात बहनों को तिलक लगा कर राखी बाँधी, राखी बांधने के रश्म के साथ मिठाइयां खिलाई और मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार सम्मानित भी किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा भी भेंट किया गया। मौके पर उपस्थित महिला विकास मंच कोर कमेटी एवं रोटी बैंक जयनगर के साथ मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।