बिहार

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील कुमार मोदी का निधन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार  सुशील कुमार मोदी जी का निधन भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए एक बहुत ही दुखद खबर है। मोदी जी ने बिहार की राजनीति मे अपनी कर्मठता,कुशल नेतृत्व,सटीक विश्लेषक,भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।

सन 1990 से लेकर 2005 का वह जंगलराज का दशक कौन भूल सकता है जिसके खिलाफ सुशील मोदी जी ने निर्भयता से लड़ने का काम किया था। लालू प्रसाद यादव जी के राज मे जब नरसंहार की श्रंखलाए चल पड़ी थी उस समय सुशील मोदी जी है ऐसे पहले नेता हुआ करते थे जो पीड़ित परिवारो का आंसू पोछने सबसे पहले पहुचते थे। बिहार की जनता की समस्याओ के खिलाफ उन्होने उस समय लोकतंत्र के दायरे मे रहकर जो संघर्ष करने का काम किया वो हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओ और बिहार की जनता के लिए कभी न भूलने वाला स्मरणीय समय होगा आपका असमय काल के गोद मे चले जाना हम जैसे लाखो कार्यकर्ताओ को रुला रही है। आप जहाँ भी रहे प्रभु श्रीराम आपको अपने चरणो मे स्थान प्रदान करे।