बिहार

41 वर्षीय डॉ. नागमणि यादव का आकस्मिक निधन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /लदनियां प्रखंड क्षेत्र के कुमरखत पूर्वी पंचायत के दोनवारी गांव निवासी बीआरबी कालेज के प्राध्यापक रहे स्व. सत्य नारायण यादव के 41 वर्षीय पुत्र डॉ. नागमणि यादव का निधन शुक्रवार को हो गया। महीनों से इसका इलाज दिल्ली में चल रहा था, वहीं उसकी मौत हो गई। इनका दाहसंस्कार पैतृक गांव दोनवारी किया गया। मुखाग्नि एक मात्र संतान दो वर्षीय वाणी ने दी। वे पटना एवं डीएमसीएच दरभंगा में अपनी सेवा देकर लोगों को मदद करते रहे थे। वे विख्यात प्लास्टिक सर्जरी के लिए जाने जाते थे। कम खर्चे पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराते रहने के कारण वे लोगों के दिलों पर राज करते थे। वे अपने पीछे पत्नी डॉ. शीखा, पुत्री वीणा एवं फलेरिया विभाग में कार्यरत मां को छोड़ गये हैं।

IMG 20230807 WA0000 41 वर्षीय डॉ. नागमणि यादव का आकस्मिक निधनउनके निधन से बाबूबरही विधानसभा सहित लदनियां प्रखंड एवं उनका परिवार काफी सदमे में है। उनके देहांत की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के हजारों लोगों का जमावड़ा उनके निवास पर होने लगा। उनके आत्मा को शांति एवं परिवार को सहने की शक्ति देने की कामना करने वालों में पूर्व विधायक प्रोफेसर उमा कांत यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव,  पैक्स अध्यक्ष देव कुमार यादव, मुखिया नवीन यादव,पूर्व मुखिया अमर बहादुर कामत, राहुल कुमार मंडल,विनोद यादव, सरपंच बिरेंद्र कुमार यादव, युवा नेता सरोज कुमार यादव, हरिनारायण यादव,अमरेश कुमार अमर, सहित सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहा ।