बिहार

अनुमंडलीय  अस्पताल निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआआयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

सुपौल /बिहार नवोदय एलुमनी एसोसिएशन एवं वन विभाग सुपौल के संयुक्त तत्वाधान में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार दिवाकर एवं नवोदय एलुमनी गुणसागर साहू के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसके तहत अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए गए।

WhatsApp Image 2022 09 21 at 6.11.03 PM अनुमंडलीय  अस्पताल निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआआयोजन

जिसमें मुख्य रुप से ऑवला, अमलतास, यूकेलिप्टस, अकेसिया, जरहुल, महोगनी, सागवान, छतवन आदि विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।

banner 4 अनुमंडलीय  अस्पताल निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआआयोजन
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार दिवाकर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।

adverti office 1 अनुमंडलीय  अस्पताल निर्मली परिसर में सघन वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआआयोजन
नवोदय एलुमनि के कोर्डीनेटर गुणसागर साहू  ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है। हम सभी को प्रत्येक विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा अपने परिचित को उपहार स्वरूप एक पौधा जरूर गठित करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार वनपाल उपेंद्र मेहता फॉरेस्ट गार्ड अजय कुमा नवोदय एलुमनि गुणसागर साहू ,शशांक राज, सचिन कुमार एवं श्रीकांत कुमार आदि कई स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।