बिहार

60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म मिलेगी सजा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

नालंदा /बिहार खेत में घास काट रही किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है ।5 सितम्बर को सजा सुनाई जाएगी शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के विशेष पोक्सो जज सह एडीजे छह आशुतोष कुमार ने आरोपी 60वर्षीय राजो  महतो को मामले में दोषी पाया गया। विशेष लोक अभियोजक जगत नारायण सिन्हा ने मामले में 8 लोगो की गवाही कराई आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव का निवासी है।

banner 60 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म मिलेगी सजा

स्पेशल पीपी ने बताया की 11 सितम्बर 2020 को 2 बजे दिन में 11 वर्षीय पीड़िता गाँव के पास ही खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान आरोपी राजो महतो किशोरी का आँख मुंह बंद करके पास के मक्के के खेत में ले गया और उससे जबरन कृक्त्य करने लगा। शोर सुनकर लड़की का भाई वहाँ पहुंचा। शोर मचाते हुए ईट-पत्थर फेकने लगा तब आरोपी वहां से भाग गया। जब पीड़िता अपने भाई के साथ घर पहुंची तब उसने अपने परिवार वालो को जानकारी दी। जिसके बाद महिला थाने में केस दर्ज हुआ ।